अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी निकालेगी राष्ट्रीय तिरंगा पद यात्रा, जन-समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

उत्तर प्रदेश महराजगंज

जनहित में सूचना देते हुए अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी द्वारा बताया गया है कि पार्टी की ओर से राष्ट्रीय तिरंगा पद यात्रा का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। यह पद यात्रा जिला मुख्यालय में निकाली जाएगी।

पद यात्रा के उपरांत दूर-दराज से आने वाले आम नागरिकों की विभिन्न जन-समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाएगा। यह समाधान शिविर जिला मुख्यालय स्थित डीएम कार्यालय के सामने आयोजित होगा, जहां पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट रमाकांती त्रिपाठी आम जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

समाधान की जाने वाली प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं :

* विधवा पेंशन
* दिव्यांग पेंशन
* वृद्धा पेंशन
* राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं
* परिवार रजिस्टर नकल
* पीएम किसान सम्मान निधि
* प्रधानमंत्री आवास योजना
* शौचालय निर्माण
* बिजली बिल से संबंधित समस्याएं
* जन्म प्रमाण पत्र
* साइबर फ्रॉड / ऑनलाइन ठगी सहित अन्य सभी जन-समस्याएं

पार्टी ने आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनसेवा कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

अधिक जानकारी एवं समाधान हेतु संपर्क करें :
???? 9696278247

जनसेवा ही हमारा परम उद्देश्य है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *