उर्वरक वितरण के दौरान सिसवा में एक किसान की मृत्यु

उत्तर प्रदेश महराजगंज

सिसवा/महराजगंज :- सिसवा विकास खण्ड के अन्तर्गत बीजापार में  उर्वरक वितरण के दौरान एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज एसडीएम निचलौल ने कृषक के परिजनों को सांत्वना दिया।

रोस्टर के अनुसार बी-पैक्स लि० बीजापार, वि० ख०-सिसवा में उर्वरक वितरण हो रहा था। मौके पर वितरण के समय प्रभारी सचिव रवि प्रकाश यादव, हरिश्चन्द्र कुशवाहा (चौकीदार), क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार पासवान एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित थे।
        

वितरण सुचारु रूप से संचालित था, तभी सचिव रवि प्रकाश को चौकीदार हरिशचंद्र कुशवाहा ने बताया कि श्री रमाशंकर चौरसिया पुत्र परभंस चौरसिया, ग्राम-सबया (दक्षिण टोला), वि० ख०-सिसवां खाद की बोरी लेने के दौरान अचेत हो गए। सचिव और उपस्थित राजस्व कर्मियों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-सिसवां के चिकित्सकों द्वारा परीक्षणोपरान्त श्री चौरसिया को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया गया है। अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि उक्त दुर्घटना के समय समिति पर 11 कृषक उपस्थित थे और  समिति पर सुचारू रूप उर्वरक वितरण संचालित था।

इस सम्बन्ध में एसडीएम निचलौल ने बताया कि कृषक के परिवार को सांत्वना देते हुए कृषक दुर्घटना योजना का लाभ देने हेतु आवश्यक कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है और जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जल्द से जल्द मृतक के परिवार को सहायता राशि प्रदान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *