एक लाख तीस हजार सफाई के नाम पर निकासी के बाद भी रामपुर बलडीहा की सफाई व्यवस्था बेहाल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महाराजगंज  घुघली विकास खंड अंतर्गत रामपुर बलडीहा में साफ सफाई की व्यवस्था इतनी लचर है कि जगह जगह कूड़े का भंडार लगा हुआ है जो कि सरकारी खजाने से साफ सफाई के नाम पर दो फर्मों सुधा इंटरप्राइजेज तथा अन्वी इंटरप्राइजेज से एक लाख तीस हजार रुपए की सामग्री की खरीददारी का ग्राम प्रधान तथा सचिव अवनीश वर्मा के द्वारा भुगतान भी दिखाया गया है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब 20 कुंतल चुना तथा 7 पैकेट ब्लीचिंग पावडर की खरीददारी मार्च में ही हुआ है और फिर 20कुंतल चुना तथा ब्लीचिंग पावडर की खरीददारी जुलाई में भी हुआ है तो दोनों मिलाकर 40कुंतल चुना का गांव में छिड़काव हुआ ही नहीं

अब सवाल यह उठता है कि कहा गया चुना तथा ब्लीचिंग पावडर

तो इसमें  सचिव तथा ग्राम प्रधान मिलकर सरकारी धन का बंदरबाट कर जेब को गर्म कर रहे है जिससे गांवों में गंदगी फैलने से मच्छरों का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिससे ग्राम सभा के व्यक्तियों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जैसा लग रहा है कि  संबंधित अधिकारियों का विशेष ध्यान पण ही नहीं रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *