हिन्द सन्देश टाइम्स
महराजगंज- अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ई-ऑफिस पोर्टल पर जिन कार्मिकों/यूजर्स द्वारा लॉगिन कर फाइल मूवमेंट नहीं किया गया है, उनका आगामी माह का वेतन रोका जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विगत तीन माह से ई-ऑफिस पर लॉगिन न करने वाले कार्मिकों/यूजर्स का वेतन तभी जारी होगा जब वे पोर्टल पर लॉगिन कर फाइल परिचालित करेंगे और इस संबंध में प्रमाण पत्र (राजस्व रैपर) उप निदेशक/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री मनोज कुमार तथा (विकास रैपर) जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री निरंकार के स्तर से प्रस्तुत करेंगे।
वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि केवल उन्हीं कार्मिकों का वेतन जारी किया जाए जो ई-ऑफिस पर सक्रिय रूप से लॉगिन कर कार्य कर रहे हों। अपर जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।