राष्ट्रीय खेल दिवस पर महराजगंज में 25 खिलाड़ियों व 18 प्रशिक्षकों का सम्मान

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज, 29 अगस्त 2025। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं इंडिपेंडेंट स्कूल्स’ अलायन्स के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 25 खिलाड़ियों और 18 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने सभी को शुभकामनाएँ दीं।


जिलाधिकारी ने कहा कि भारत रत्न मेजर ध्यानचंद अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता के प्रतीक थे। खेल जीवन में एकता, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने संगठन से आग्रह किया कि गांव–गांव से उभरती प्रतिभाओं को सामने लाया जाए तथा स्थानीय खेलों को भी प्रोत्साहित किया जाए।

समारोह की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

सम्मानित खिलाड़ी
सांची अग्रवाल, शिवांगी चौहान, अजय भारती, अफ़ज़ल अली, जुबेर अहमद, प्रतिभा शर्मा, अंश शर्मा, रंजीत निषाद, सुनैना प्रजापति, अर्चना भारती, निखिल यादव, अभिषेक यादव, रविचंद्रन यादव, नितेश यादव, श्यामकरण यादव, विपिन मौर्य, करन साहनी, सृजना यादव, शिल्पा यादव, अभिनव यादव, श्वेता विश्वकर्मा, नंदिनी कसौधन, अयांश सिंह, नूरी फ़ातिमा और राज यादव।

सम्मानित शिक्षक/प्रशिक्षक

संत कुमार वर्मा, अतुल मणि त्रिपाठी, गुफरान, फराज अहमद, अजीत कुमार राय, रिजवान अहमद फैजी, शांभवी सिंह, शैलेन्द्र पटेल, पुष्पा पाण्डेय, दीनानाथ विश्वकर्मा, श्वेता प्रजापति, शमा परवीन, विश्वनाथ प्रजापति, सचिन चौधरी, उमेश यादव, उत्सव शर्मा और पंकज पटेल।

संरक्षक सी. जे. थॉमस ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। महासचिव जीवेश मिश्रा ने बताया कि संगठन शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अभिषेक विश्वकर्मा, सह सचिव राजकुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष रीतेश त्रिपाठी समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव जीवेश मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *