जिलाधिकारी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उत्तर प्रदेश महराजगंज

हिन्द सन्देश टाइम्स


महराजगंज। जनपद मुख्यालय पर शनिवार को स्वच्छता व जनजागरूकता के संदेश के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने प्रतिभागियों को संदेश दिया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक लोग साइकिल का उपयोग करें, जिससे प्रदूषण कम होगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।

रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों तथा अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां और नारे लगाते प्रतिभागियों ने आमजन को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समापन स्थल पर पहुंची, जहां अधिकारियों ने प्रतिभागियों की सराहना की और उन्हें स्वच्छता व हरित जीवनशैली को अपनाने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *