ब्लॉक परतावल में रुकने का नाम नहीं ले रहा मनरेगा हाजिरी में फर्जीवाड़ा

उत्तर प्रदेश महराजगंज


महराजगंज/परतावल।
मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला परतावल ब्लॉक क्षेत्र से सामने आया है, जहां सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस निर्माण कार्य पर मनरेगा के पांच मस्टरोल (हाजिरी रजिस्टर) चलाए जा रहे हैं। इनमें 26 अगस्त 2025 को तैयार किए गए मस्टरोल संख्या 3847 में जिन मजदूरों के फोटो दर्ज हैं, वही फोटो मस्टरोल संख्या 3848 और 3849 में भी चिपकाए गए हैं। यानी मौके पर केवल 10 मजदूर ही कार्य कर रहे थे, लेकिन उन्हीं 10 मजदूरों के फोटो का उपयोग अन्य मस्टरोल पर भी किया गया। साथ ही अलग-अलग मजदूरों के नाम से हाजिरी भरकर भुगतान का रास्ता तैयार किया गया है।

इस तरह की हेराफेरी से यह साफ साबित होता है कि हाजिरी में फर्जीवाड़ा किया गया है। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दिखाने से अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान बनता है, जिससे संबंधित कर्मचारी और जिम्मेदार लोग आर्थिक लाभ उठाते हैं।

खण्ड विकास अधिकारी का कहना हैं कि इस मामले की जानकारी मिला हैं और जल्द ही इसकी जांच कराकर कार्यवाही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *