भिटौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चार मोबाइल चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 230 रुपये नगद बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में बनी टीम ने दिनांक 07 सितंबर 2025 की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरा खादर से पकड़ी दीक्षित जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

सुभम कुमार पुत्र बृजेश प्रसाद, उम्र 19 वर्ष
आकाश यादव पुत्र विनोद यादव, उम्र 19 वर्ष
राज यादव पुत्र रमेश यादव, उम्र 18 वर्ष
सुजीत विश्वकर्मा पुत्र छेदी विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम साहपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर)

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दिनांक 05 सितंबर 2025 को ग्राम छपिया नहर पुल के पास से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP57AP3994), एक Tecno Spark एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 230 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 204/2025 धारा 304(2)/317(2)/3(5) BNS के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक कृष्णानन्द तिवारी, हेड कांस्टेबल संजीव श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, हेड कांस्टेबल पप्पू यादव व हेड कांस्टेबल अमित यादव थाना भिटौली जनपद महराजगंज।


इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने टीम को बधाई दी और कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *