पड़ोस जाने का बहाना बनाकर लापता हुई युवती, गांव के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 2 सितंबर 2025 की दोपहर की है। बताया जाता है कि युवती के पिता रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर थे और मां बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। दोपहर लगभग 1 बजे युवती ने मां से कहा कि वह पडोसी के घर जा रही है और आधे घंटे में वापस आ जाउगी। इसके बाद उसकी मां सो गईं।

करीब दो घंटे बाद जब मां की नींद खुली तो युवती घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आस-पड़ोस में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब 5 बजे युवती के पिता घर लौटे और मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आसपास छानबीन किया। तभी जानकारी मिली कि गांव का ही युवक युवती को अपने साथ ले गया है।

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि “मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और युवती की तलाश के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *