परतावल क्षेत्र के रूद्रपुर भलुही स्थानीय खेल मैदान में आयोजित मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और खेल अकादमियों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें बालिकाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
खास बात यह रही कि लड़कियों की टीमों ने न सिर्फ जोश और जुनून से खेला, बल्कि तकनीकी कौशल और अनुशासन का भी शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में हुए रोमांचक संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया बच्चियों को पुरस्कार एवं स्मृती चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले मे को कड़ी टक्कर देते हुए 35-30 से जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीति, तेजी और तालमेल से खेल को यादगार बना दिया। दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के अंत में प्रथम विजेता और उपविजेता टीमों को साईकिल ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया , व तृतीय टीम विजेता को घड़ी व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता निर्भय सिंह , ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने कहा, “बच्चियों ने यह साबित कर दिया है कि खेल के मैदान में वे किसी से कम नहीं हैं। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।” विशिष्ठ अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह व संजय सिंह ने कहाँ की इस प्रतियोगिता ने न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा दिया। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल में बच्चियों की सक्रिय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इनमे सुनैना प्रजापति , अर्चना भारती , पारो , अंशिका पाल ये बच्चियां स्टेट लेवल खेल चुकी है। अतुल पटेल ( गगन ) ने कहा कि खेल को खेल की तरह ही खेलना चाहिए , शिक्षा के साथ व स्वस्थ के लिए खेल भी जरूरी है। सुशील चन्द पाण्डेय ( बबलू ) ने कहा की नागपंचमी के शुभ अवसर पर हर गावँ में कबड्डी खेल खेले जाते है , खेल से शारीरिक और मानशिक विकास होता है। आयोजक सुधीर चन्द्र पाण्डेय , मुनीब सिंह , तारापति , रामबृक्ष , विनोद शर्मा , लालमन , अनिरुद्ध प्रसाद , दीनू , दीपक , राहुल , हरेन्द्र , श्याम , विशाल , रवि , आकाश , तमाम ग्रामवासी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।