प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत परतावल सीएचसी में लगाया रक्तदान शिविर

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत आज परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आदरणीय ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में सबसे पहले विधायक के वाहन चालक रविन्द्र तिवारी, सहयोगी बृजेश सिंह (पहलवान), स्वास्थ्य कर्मचारी संजीव सिंह, डॉ. राम जतन चौहान, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु सिंह तथा डब्लू राजभर ने रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद अन्य रक्तदाता भी शिविर में पहुंचे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे पहले कंचन गौड़ ने रक्तदान कर मातृशक्ति के योगदान का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि “मातृशक्ति का योगदान हर क्षेत्र में सराहनीय है, रक्तदान जैसे मानव सेवा के कार्यों में भी उनकी अग्रणी भूमिका प्रेरणादायक है।”

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह रक्तदान शिविर जन-जन को रक्तदान के लिए जागरूक करने तथा ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान मंच पर मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह, ग्राम प्रधान नटवा सुनील सिंह, मुन्ना गुप्ता, इंद्रासन शर्मा, वशिष्ठ सिंह, नंद किशोर यादव, मण्डल उपाध्यक्ष सुनील गौड़, मंडल महामंत्री अजय गौतम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोहर मद्धेशिया, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें समाज सेवा के इस कार्य में निरंतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *