तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल मिलनसार चिकित्सक की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज:- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल–गोरखपुर मार्ग पर अमवा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए ग्राम पिपरिया निवासी सुनीत कुमार शर्मा (45), पुत्र बांके शर्मा का इलाज के दौरान निधन हो गया। यह हादसा 14 दिसंबर, रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ था।

दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल गोरखपुर स्थित रचित हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। बुधवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि सुनीत कुमार शर्मा क्षेत्र में एक मिलनसार और नेकदिल व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे अपना निजी क्लिनिक चलाते थे और जरूरतमंद व गरीब लोगों की हरसंभव मदद करते थे। उनके असामयिक निधन से गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *