भय के माहौल में जी रहा है प्रदेश : अजय राय हिन्द सन्देश टाइम्स वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

भय के माहौल में जी रहा है प्रदेश : अजय राय

हिन्द सन्देश टाइम्स वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस

अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के नौ से 10 साल के कार्यकाल पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट का

केन्द्र और प्रदेश सरकार पर साधा तीखा निशाना

हवाला देते हुए दोनों सरकारों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार एससी/एसटी वर्गों के खिलाफ अपराधों में सबसे अधिक वृद्धि उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की मानसिकता का प्रमाण है। अजय राय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के शासन

में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाओं में भयावह बढ़ोतरी हुई है। पूरब से लेकर पश्चिम

तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरा उत्तर प्रदेश भय और अन्याय के वातावरण में जी रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लहुराबीर महामंडल नगर

स्थित अपने कैंप कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश का अमृतकाल नहीं, बल्कि अत्याचारकाल बन गया है। केन्द्र

की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार का एकमात्र लक्ष्य महंगाई, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *