जीएसटी घटते ही विपक्ष के पेट में मचलन शुरू हो जाती है: राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
जिसका नाम निर्भय है, उसे किसी भय की क्या चिंता: जमाल सिद्दीकी
परतावल/महराजगंज। (हिन्द सन्देश टाइम्स) :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी किसी धर्म या वर्ग में भेदभाव नहीं करती। भाजपा की राजनीति का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है, और इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश व देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
वे रविवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर चौराहे पर आयोजित “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स एवं जन वार्ता” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास — सिद्दीकी
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब देश में जीएसटी लागू हुई थी, तब कुछ लोग महंगाई का रोना रो रहे थे, और आज जब मोदी जी ने जनहित में जीएसटी घटा दी, तब भी उन्हीं के पेट में मचलन शुरू हो गई। यह स्पष्ट दर्शाता है कि विपक्ष सिर्फ आलोचना की राजनीति करता है, जबकि भाजपा जनता के हित में काम करती है।”
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने विकास की रफ्तार को नई दिशा दी है — “नए एक्सप्रेसवे, हाईवे और आधारभूत संरचनाओं ने उत्तर प्रदेश के शहरों को जोड़ा है। गोरखपुर से लखनऊ का सफर जो कभी घंटों का हुआ करता था, अब कुछ ही समय में पूरा हो जाता है। यह योगी जी की पारदर्शी नीतियों और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है।”

मुसलमानों के लिए सच्ची हितैषी भाजपा — सिद्दीकी
जमाल सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि “इन पार्टियों ने वर्षों तक मुसलमानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन सम्मान और अधिकार देने का काम केवल भाजपा ने किया है। भाजपा आज मुस्लिम समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है, यही सच्ची सेवा और सच्चा राष्ट्रधर्म है।”
उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा में हर धर्म और हर समाज के लोग समान सम्मान पाते हैं। यही कारण है कि आज देशभर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मोदी और योगी सरकार की नीतियों से लाभान्वित हो रहे हैं।”
स्थानीय नेतृत्व की सराहना
अपने संबोधन में जमाल सिद्दीकी ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता निर्भय सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा, “जिसका नाम निर्भय है, उसे किसी भय की चिंता कैसी होगी। निर्भय सिंह जैसे ऊर्जावान और सेवा भाव से जुड़े युवा नेता ही भाजपा के भविष्य की पहचान हैं।”
उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक सलाउद्दीन खान की सराहना करते हुए कहा कि “महराजगंज की यह धरती ऊर्जा और भाईचारे का प्रतीक है, यहाँ आकर मुझे बहुत अच्छा लगा।”

‘हर योजना हर व्यक्ति तक’ — निर्भय सिंह
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए युवा भाजपा नेता **प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी पार्टी का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो, सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। भाजपा सरकार सबके लिए है, सबके हित में है।”
कार्यक्रम में उपस्थित रहे अनेक भाजपा पदाधिकारी
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान, जिला अध्यक्ष इल्ताफ खान, खुर्शीद अंसारी, ताज जहीर, अर्जुन सिंह, जनार्दन सिंह, श्याम पाण्डेय, धीरेन्द्र यादव, उमर आलम, मुख्तार खान, फकरुद्दीन, मैनुद्दीन सिद्दीकी, अभिनव पाण्डेय, ईश्वर यादव, आशीष गुप्ता, साबिर खान, इस्लाम खान, हरिकेश सिंह, जयराम यादव, गोविंद यादव, विक्रम यादव, नितेश यादव, अनिल निषाद, तथा विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।