टीईटी अनिवार्यता के विरोध में महिला शिक्षक संघ एवं ने सांसद प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज, 09 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद शाखा महराजगंज की जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सांसद महोदय के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई।

संघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि 25 से 30 वर्ष से सेवा दे रहे शिक्षकों को दोबारा परीक्षा के दबाव में लाना उनके मनोबल को कमजोर कर रहा है। इसके चलते शिक्षकों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है तथा शिक्षा व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि न्यायालय द्वारा 01 सितंबर 2025 को पारित निर्णय का क्रियान्वयन करते हुए 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए, क्योंकि ये शिक्षक लंबे समय से विद्यालयों में कार्यरत रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे अनुभवी शिक्षकों को पुनः परीक्षा में बैठाना अन्यायपूर्ण है।

महिला शिक्षक संघ ने केंद्र व राज्य सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए शिक्षकों को राहत प्रदान करने की मांग की, ताकि वे पूर्ण निष्ठा और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना त्रिपाठी के साथ पारोमिता विश्वास, पूजा शुक्ला, सौम्या रानी, शर्फीन नजर, रिचा शुक्ला, प्रशंसा सिंह, कनक, वसीम, अनामिका सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *