सुन सान मकान में लाखों की चोरी वीडियो फुटेज में कैद

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात बेलवा टोला, रामपुर बलडीहा गांव के रहने वाले रामबचन यादव का मकान रामपुर मोड़ से आगे पुरैना रोड पर है जिसमें सून सान मकान पाकर हुई बड़ी चोरी की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर रामवचन यादव के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य का कीमती सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित रामवचन यादव ने बताया कि 12 दिसंबर की रात उनका पूरा परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान के पीछे से दाखिल हुए। चोरों ने पहले कटर से कंटीले तार काटे, फिर मजबूत ताले तोड़कर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद एक-एक कर कमरों के ताले तोड़ते हुए एलईडी टीवी, कपड़े और अन्य कीमती घरेलू सामान समेट ले गए।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरों की संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं, जिससे चोरी की पुष्टि होती है। सुबह जब परिवार के लोग घर लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे हुए थे। आनन-फानन में डायल 112 और घुघली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *