जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरीहरपुर में आरोग्य मेले का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरीहरपुर में आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण आज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने पैथालॉजी कक्ष, स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र, स्क्रीनिंग काउंटर सहित मौसम के अनुसार विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की जांच एवं दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेले में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के समय बताया गया कि ओपीडी में कुल 32 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 17 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं पैथालॉजी विभाग में शुगर, एचआईवी सहित अन्य रोगों की जांच की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने उपचार के लिए आए मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें दी जा रही दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकों के व्यवहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने सर्पदंश की दवाओं सहित अन्य आवश्यक औषधियों के स्टॉक का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डॉ. सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी, आयुष चिकित्सक डॉ. उमेश, जिला प्रोग्रामिंग अधिकारी नीरज सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *