परतावल में विशाल हिंदू संगम रैली, जयघोष से गूंजा नगर

महराजगंज उत्तर प्रदेश

परतावल (महाराजगंज)। :- 23 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत परतावल में एक विशाल हिंदू संगम रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत पंचायत इंटर कॉलेज परिसर से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने अनुशासित ढंग से भाग लिया। रैली के दौरान “जय श्रीराम” सहित अन्य जयघोषों से पूरा नगर क्षेत्र गूंज उठा।

बाइक रैली पंचायत इंटर कॉलेज से निकलकर परतावल चौराहा, गोरखपुर मार्ग होते हुए पनियरा मार्ग से आगे बढ़ी। इसके बाद रैली पुनः परतावल चौराहा, महाराजगंज मार्ग, छातीराम नगर एवं परतावल बाजार पोस्ट ऑफिस से गुजरते हुए वापस पंचायत इंटर कॉलेज प्रांगण में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर रैली ने समाज में जागरूकता, एकता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, युवा नेता निर्भय कुमार सिंह, नगर पंचायत परतावल प्रतिनिधि सतीश कुमार मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया।

वक्ताओं ने हिंदू संगम रैली को समाज को जोड़ने, युवाओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। आयोजन को लेकर नगर क्षेत्र में खास उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *