नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का भाजपा नेता इं. चैरब जैन ने किया भव्य स्वागत, संगठन की नीतियों पर हुआ मंथन

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों के सम्मान में फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन द्वारा अपने आवास पर एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की रीति-नीति, अनुशासन, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी संगठनात्मक रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव राष्ट्रवाद, सेवा, सुशासन और संगठनात्मक अनुशासन पर आधारित है।
डॉ. सिंह ने नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर इंजीनियर चैरब जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सहित सभी नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में—

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष: विभोर सेठी
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष: नील कमल शर्मा
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष: आदित्य रोड
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष: नीतू सिंह
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष: सुदेश चौधरी
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष: राहुल मुल्तानी
  शामिल रहे।

इंजीनियर चैरब जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विकास, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने वाला संगठन है। नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों की यह टीम संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे जनसेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य मानकर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पवन तोमर, सुशील त्यागी, डॉ. राकेश त्यागी, जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, मधूप त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, प्रमोद गोयल, पार्षद आकाश जैन, सचिन कश्यप, राम गोपाल शर्मा, मोहित राष्ट्रवादी, सलमान फरीदी, दाताराम, जेपी शर्मा, विकास प्रजापति, टोनी गंगा भक्त सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *