नगर पंचायत परतावल में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक, किसानों की फसलें हो रहीं बर्बाद

उत्तर प्रदेश महराजगंज

नगर पंचायत परतावल क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि सड़क से लेकर खेतों में खड़ी किसानों की फसलें आवारा पशुओं से आए दिनों हो रही परेशानी। खेतो मे खड़ी फसल को चारे की तरह चर ली जा रही हैं, जिससे किसान भारी आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर में गौशाला उपलब्ध होने के बावजूद आवारा पशुओं का सड़कों और खेतों में खुलेआम घूमना नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। किसानों का कहना है कि सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर बार-बार यह मुद्दा उठाए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

किसान गोरख यादव ने बताया कि फसल ही उनकी रोज़ी-रोटी का एकमात्र सहारा है, लेकिन आवारा पशु दिन-रात खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। गौशाला होते हुए भी पशुओं का खुले घूमना किसानों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

किसानों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल गौशाला में भेजा जाए, नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए और ठोस कदम उठाकर उनकी मेहनत की फसल को बचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *