मौनी अमावस्या की पावन अवसर पर छितौनी बगहा रेल पुल मां नारायणी सामाजिक कुंभ पर श्रद्धालुओं का स्वागत

कुशीनगर

हिन्द सन्देस टाइम्स
शिव शंभू सिंह

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर छितौनी बगहा रेल पुल के पास पवित्र नारायणी तट पर आयोजित तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ 2026 के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। नारायणी तट पर भक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
तीसरे दिन के कार्यक्रम में मां नारायणी लोक सम्मान 2026 के लिए चयन समिति द्वारा तीन विभूतियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। सेवा के क्षेत्र में पिंटू निषाद, कृषि के क्षेत्र में रीता देवी पटेल तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में धरमु गोंड को सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य वक्ता दिव्य सागर महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणी में स्नान, दान और पूजन से पापों का क्षय होता है तथा आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नारायणी का जल पवित्र एवं जीवनदायी है, जिसका उपयोग पेय रूप में भी किया जा सकता है। उन्होंने समाज में जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करने पर विशेष बल दिया।
नारायणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इसे भगवान विष्णु की शक्ति से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसी कारण इसका नाम नारायणी पड़ा। मान्यता है कि यह क्षेत्र तप, त्याग और साधना की भूमि रहा है, जहां ऋषि-मुनियों ने तपस्या कर समाज को धर्म, सत्य और करुणा का मार्ग दिखाया। इसी कारण यह क्षेत्र एक प्रमुख तीर्थ एवं साधना स्थल के रूप में विख्यात है।
आचार्य शिवेंद्र महाराज ने आयोजन को धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक चेतना और आपसी समरसता को बढ़ावा देने वाला बताया ।
कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्ध पीठ बगही धाम के पीठाधीश्वर विश्वाम्भर दास महाराज व संचालन प्रभाकर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. सत्येंद्र गिरी महाराज, सिधुवा के महंत राजेशनाथ, महंत कुंज बिहारी गोस्वामी ,हरिलाल दास, ब्रह्मदेव तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद, हरिशंकर राय, कार्यक्रम प्रमुख प्रवीण गुंजन, फतेहबहादुर दूबे, हरिलाल दास, दशरथ गिरी, सरयू दास महाराज, रमाकांत गिरी, सूरज गोविंद राव, डॉ. पुनीत राय, नरदेश्वर चौरसिया, शशिकांत मिश्रा, मंडल महामंत्री नौरंगिया भाजपा सुनील मिश्रा मोनू, मंडल महामंत्री संत राज कुशवाहा, कुलदीप कुवर, लक्ष्मी दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *