देश के युवाओं ने शासन के सामने खड़े होकर मांगी जवाबदेहीः राहुल
हिन्द सन्देश टाइम्स
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 22 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले एक वीडियो
पुणे में 22 अगस्त को है ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
शेयर किया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने इस शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। राहुल गांधी
ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से
खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी।