केंद्रीय पुलिस बल में चयनित होने पर विद्यालय परिवार ने विनय कुमार मौर्य  का किया सम्मान

Blog



– केंद्रीय पुलिस बल में चयनित होने पर विनय कुमार मौर्य को सम्मानित करते दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा के संस्थापक प्रबंधक,प्रबंधक व शिक्षक गण

केंद्रीय पुलिस बल द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में चयनित होकर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र विनय कुमार मौर्य ने अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। वह केंद्रीय पुलिस बल की शाखा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए हैं।उनकी इस उपलब्धि पर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, प्रबंधक जितेंद्र मिश्र व सभी शिक्षक गणों ने पूर्व छात्र विनय कुमार मौर्य को फूल माला पहनाकर , मिठाई खिलाकर तथा  प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।विनय कुमार मौर्य 2014 में कक्षा 6 में  प्रवेश लेकर 12वीं तक की पढ़ाई 2020 में पूरी की। पुलिस में भर्ती के लिए तीन साल से लगातार तैयारी कर रहे थे।विद्यालय  की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें निखारने की जरूरत है इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, मनमीत पटेल,कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, गंगेश वर्मा, अभिषेक जायसवाल, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, सीमा पांडे, राजेंद्र कुमार, महेंद्र उपाध्याय, विमलेश पांडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *