महराजगंज :- जिले के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को फरवरी माह का आवंटित खाद्यान्न नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फरवरी 2026 का खाद्यान्न वितरण जनपद की सभी उचित दर दुकानों से दिनांक 08 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक कराया जाएगा। यह वितरण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत किया जा रहा है।
अंत्योदय राशनकार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 01 किलोग्राम गेहूं एवं 04 किलोग्राम चावल नि:शुल्क दिया जाएगा।
खाद्यान्न वितरण कार्य वितरण दिवसों में उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में कराया जाएगा। राशन वितरण का समय प्रातः 08:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा दोपहर 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन के माध्यम से मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन द्वारा खाद्यान्न दिया जाएगा। लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्धारित समयावधि में अपनी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि खाद्यान्न का वितरण शासनादेशों के अनुरूप शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।