परतावल क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही स्थित माई विंध्यवासिनी वी एस मोटर्स में मोटो वोल्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर एजेंसी का उद्घाटन रविवार को अतिथियों ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन वर्तमान समय की जरूरत बनते जा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन ईंधन की बचत करने के साथ ही प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के आवागमन का सुविधाजनक और किफायती साधन बन सकते हैं।

एजेंसी के प्रोपराइटर अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि ग्राहकों की जरूरत और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एजेंसी पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री के साथ ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल वाहनों का लाभ उठाने की अपील की।
एजेंसी के संचालक सुधीर चंद्र पाण्डेय व उनके पौत्र देवांश पाण्डेय ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कृष्ण मोहन सिंह बबलू, जप्रेक अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय सिंह गुड्डू, घनश्याम पाण्डेय,रंजीत पाण्डेय,सुशील चंद पाण्डेय,महेश पाण्डेय, संजीव पाण्डेय,अमित कुमार मिश्रा, आशीष दूबे, ब्लाक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, रामाज्ञा निषाद, सुरेंद्र सिंह, वशिष्ठ सिंह, डा. विनोद सिंह, राकेश सिंह, दीपक सिंह, बिपिन सिंह, गिरधारी लाल गुप्ता, अरविंद यादव, शत्रुघ्न पाण्डेय, रतन पाण्डेय, श्याममिलन विश्वकर्मा, उग्रसेन विश्वकर्मा, पंकजेश कनौजिया, सुदीश निषाद, मनोज कनौजिया, संदीप कुमार, कुर्बान खान, अनिसु रहमान, घनश्याम दास, कमाल खान, श्याम उपाध्याय, नवीन त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।