मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम, राजा बाजार, खड्डा, जिला कुशीनगर के इंतजामिया कमेटी के 18 पदाधिकारी/सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Blog

हिन्द संन्देश टाइम्स
खड्डा कुशीनगर

स्थानीय कस्बा खड्डा के राज्य अनुदानित मदरसा अशरफिया अहले सुन्नत अनवारूल उलूम, राजा बाजार, खड्डा, जिला- कुशीनगर को संचालित करने वाली संस्था की इंतजामियां कमेटी का निर्वाचन मजलिसे शुरा / साधारण सभा के मौजूद सदस्यों के द्वारा किया गया। दिन रविवार समय सुबह 11:00 बजे स्थान मदरसा प्रांगण मे संस्था की निर्वाचन की कार्यवाही में सर्वसम्मति/आमराय से मोहम्मद सोहराब आलम- नाजिमे आला, निसार अहमद- सदर, अब्दुल रज्जाक कुरैशी- नाजिमे तालीमत, हफीज- खाजिन व जाकिर हुसैन- सेक्रेटरी निर्विरोध निर्वाचित किए गए और इन 5 निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी के साथ क्रमशः जमालुद्दीन, तबरेज अंसारी, जाकिर हुसैन, लियाकत अली, अब्दुल कादिर, इल्ताफ, आखरू ज्जमा खान, मुस्तफा कुरैशी, हिदायतुल्लाह, अब्दुल कुद्दूस, समीम कुरैशी आशिक अली व मोहम्मद अयूब सहित 13 इंतजामिया कमेटी के मेंबर भी आमराय से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस प्रकार निर्वाचन की कार्यवाही सकुशल संपन्न होने पर संस्था के सदर महोदय ने निर्वाचन कार्यवाही मे उपस्थित मजलिसे शूरा के सदस्यों को धन्यवाद दिया। निर्वाचन की कार्यवाही समाप्त होने के उपरांत इंतजामियां कमेटी के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और मजलिसे शूरा के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *