महराजगंज। एनएच-730 गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर तरकुलवा तिवारी के पास बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे एक फॉर्च्यूनर और अल्टो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों से जानकारी अनुसार BRD मेडिकल कालेज गोरखपुर में ईलाज के दौरान कार चालक युवक की मौत।
बताया जा रहा है कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छातीराम में स्थित आलम मोटर ट्रेनिंग सेंटर की कार को संचालक आलम हुसैन उम्र लगभग 60 वर्ष तरकुलवा भटगांवा निवासी शाहरुख उम्र लगभग 30 वर्ष को ड्राइविंग सिखा रहे थे। वह तरकुलवा फैक्ट्री के सामने सड़क पर गाड़ी मोड़कर वापस परतावल लौटने वाले थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से तेज गति में आ रही फॉर्च्यूनर ने अल्टो को जोरदार टक्कर मार दिया।
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि अल्टो पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। वहीं फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर रोड के पूर्व दिशा में स्थित अख्तियार अली के मकान में घुस गई, जिससे दुकान का शटर और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी परतावल भिजवाया। वहां से शाहरुख की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। फॉर्च्यूनर चालक गोरखपुर निवासी विनय गुप्ता का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।