परतावल की जनसमस्याओं पर डीएम से मिले काशीनाथ सिंह, शीघ्र समाधान की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज। विकास खंड परतावल की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर हिंदू नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान काशीनाथ सिंह ने बताया कि परतावल ब्लॉक के अनेक गांवों में सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण, विद्युत आपूर्ति और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर स्थलीय जांच कराई जाए और तय समयसीमा में समस्याओं का समाधान कराया जाए। काशीनाथ सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करता है तो क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता का विश्वास भी मजबूत होगा।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और शिकायतों का परीक्षण कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *