शिव शम्भू सिंह खड्डा/ कुशीनगर आ रही है बड़ी खबर, थाना हनुमानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बोधी छापर की एक महिला का ऑपरेशन के 3 दिन बाद घर पर मौत हो गई ग्रामीणों ने महिला की शव रोड पर रखकर किया हंगामा,नायब तहसीलदार खड्डा के स्वासन पर हटा हंगामा शव पीएम के लिए भेज दिया गया।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हनुमानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बोधी छापर निवासिनी सुगिया देवी पत्नी मोतीलाल साहनी उम्र 55 वर्ष कैंसर की मरिज थी जिसका इलाज जिला अस्पताल कुशीनगर से चल रहा था मृतक के बच्चेदानी में कैंसर हो गया था गांव का ही एक झिनक नामक युवक सुगिया देवी को उसकी बेटी लालती को लेकर बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने हेतु थाना निबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खुशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया.
झिनक और लालती का कहना है कि खुशी हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ और डॉक्टर ने अपने ही गाड़ी में बिठाकर गोरखपुर राजश्री दूसरे अस्पताल में पहुंचा दिए जहां पुरे शरीर का एम्राइज करने के बाद डॉक्टर ने स्थिति देखते हुए तीसरे अस्पताल में रेफर कर दिया उसके बाद मरिज सुगिया देवी को घर पर पहुंचा दिए जहां उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने मृतक सुगिया देवी का शव रोड पर रखकर हंगामा खड़ा कर दिए सूचना पर हनुमानगंज पुलिस प्रशासन एवं खड्डा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराए और मृतक सुगिया देवी का शव पीएम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोटवा खुशी हॉस्पिटल के डॉक्टर राजू श्रीवास्तव से दूरभाष पर संपर्क करने पर बताएं कि हमारे हॉस्पिटल में उसका ऑपरेशन नहीं हुआ है उसका ऑपरेशन गोरखपुर हॉस्पिटल में हुआ है जबकि सवाल उठता है कि जबकि सवाल उठता है कि खुशी हॉस्पिटल के गाड़ी से ही सुगियाया देवी गोरखपुर हॉस्पिटल पहुंचाई गई