जटहा थाना क्षेत्र के कंठीछपरा में हादसा, सुबह करीब 9:30 बजे ट्रक की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्चे की मौत
हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह
कुशीनगर जनपद के जटहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंठीछपरा मौजा दोपही में स्थित सीएनजी गैस प्लांट के पास शुक्रवार को करीब सुबह 9: 30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट पर फ्रेशमड गिराकर वापस लौट रही ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी दयाशंकर साहनी का 5 वर्षीय पुत्र रितेश साहनी घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था। इसी दौरान सीएनजी गैस प्लांट से फ्रेशमड गिराकर लौट रही ट्रक अचानक बच्चे की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर जटहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि ट्रक चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है