दरवाजे पर खेल रही मासूम को बाइक ने मारी ठोकर, मौत से मचा कोहराम

कुशीनगर


हिन्द सन्देश टाइम्स
कुशीनगर

तमकुहीराज (कुशीनगर) तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी–पटहेरवा मार्ग स्थित चन्द्रौटा गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। दरवाजे पर खेल रही करीब चार साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, चन्द्रौटा निवासी मुन्नी लाल उर्फ अरविंद गुप्ता की चार वर्षीय पुत्री नन्दनी अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।
परिजन तत्काल बच्ची को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में था और संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *