कसया में ‘जमीन अधिकार पदयात्रा’ का भव्य स्वागत, पट्टाधारकों को जमीन दिलाने की मांग तेज
कुशीनगर के कसया तहसील क्षेत्र में भूमिहीनों और पट्टाधारकों को उनका हक दिलाने के लिए निकाली जा रही कांग्रेस की ‘जमीन अधिकार पदयात्रा’ मंगलवार को कसया पहुंची।
पदयात्रा की मुख्य बातें
रहसु जनोबी पट्टी के भूमिहीनों, मुसहर समुदाय और पट्टाधारकों को 32 साल पहले मिले पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग। आरोप है कि आवंटित जमीन पर आज भी दबंगों का कब्जा है।
नेतृत्व और रूट* पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू* ने किया उनके साथ जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता करीब15 किलोमीटर पैदल चले
रूट नेशनल हाईवे, गांधी चौक, बैरिया चौराहा
गांधी चौक और बैरिया चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं से पदयात्रियों का स्वागत किया। हाथों में झंडे-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई।
जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा ने कहा यह सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गरीबों का जनआंदोलन है। जब तक हर पात्र परिवार को उसकी जमीन पर कब्जा नहीं मिलता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी पात्र पट्टाधारकों को तत्काल कब्जा दिलाया जाए और अवैध कब्जों पर कार्रवाई हो।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह पदयात्रा गांव-गांव जाकर पट्टाधारकों की समस्याएं सामने लाएगी और प्रशासन पर दबाव बनाएगी