महराजगंज। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम ने गनेशपुर तिराहा से मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमित कुमार गुप्ता उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी नानक नगर, कस्बा नौतनवा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज।
रामअशीष (48), निवासी लेजार महदेवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज।
राकेश यादव (32) निवासी ग्राम मराठा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर।
नागेन्द्र त्रिपाठी, निवासी थरौली बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। सूचना मिलने पर फरेंदा पुलिस ने गनेशपुर तिराहा पर घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीनबन्धू प्रसाद, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अतीक अहमद, कांस्टेबल, राहुल गुप्ता,चन्दन यादव, आरक्षी आशीष वर्मा तथा सुधांशू कौशल शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है और स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।