इंटर कॉलेज की पानी की टंकी में गंदगी का कथित वीडियो वायरल, छात्रों की सेहत पर उठे सवाल!

कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सखवनिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय की पानी की टंकी में कथित रूप से मेंढक और गंदगी दिखने का दावा किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई है।जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से पानी की टंकी का तत्काल निरीक्षण, सफाई और पानी की लैब जांच कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।

खबर का असर दैनिक समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की सत्यता व समय की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया और जांच रिपोर्ट आने पर पाठकों को तुरंत अपडेट किया जाएगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *