कसया थाना क्षेत्र में लापता युवक का नदी में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र से इस समय एक दुखद खबर सामने आ रही है। साखोपार-टेकुआटार निवासी अजमत अंसारी का शव बुधवार को साखोपार के पास नदी में तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि अजमत अंसारी पिछले कई दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे।नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही कसया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।कसया पुलिस के अनुसार युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *