करदह गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज उत्तर प्रदेश

गढ़ौरा/महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के करदह गांव में 26 वर्षीय अजय विश्वकर्मा पुत्र रामानंद विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

ग्रामीणों के अनुसार अजय विश्वकर्मा मिलनसार एवं सरल स्वभाव के युवक थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *