महराजगंज।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम, सिविल लाइंस महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा का सेवन आवश्यक है। अभियान के माध्यम से जिले के लक्षित बच्चों तक एल्बेंडाजोल की खुराक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और संबंधित कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।