फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने की 15 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी
हिन्द सन्देश टाइम्स/ भाषा गोरखपुर। खजनी इलाके के एक व्यक्ति से सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर दोस्ती कर 15 लाख रुपए से अधिक की कथित तौर पर ठगी किए जाने का मामला सामने
प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही है मामले की जांच
आया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खजनी थाना क्षेत्र के खोरिया भीटी गांव के इंद्रलाल जायसवाल द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार उसने फेसबुक पर शार्लेट ओलिविया नामक एक महिला से दोस्ती की थी, जिसने दावा किया था कि वह अमेरिका की रहने वाली
थाना खजनी
जनपद गोरखपुर
है और सीरिया में काम करती है। जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि बातचीत के दौरान दोस्ती बढ़ने पर महिला ने उससे भारत आने की इच्छा जाहिर की और बाद में दावा किया कि वह दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गई है, लेकिन अधिकारियों ने
उसका सामान रोक लिया है और उसे छोड़ने के लिए धन की मांग कर रहे हैं। जायसवाल का कहना है कि उसने महिला के दावों पर यकीन कर बैंक के ऐप के जरिये महिला द्वारा दिए गए कई बैंक खातों में 15 लाख 20 हजार 399 रुपए भेज दिए।