हिन्द सन्देश टाइम्स/ शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं ने एक बार फिर किया विरोध-प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

हिन्द सन्देश टाइम्स विषेश रिपोर्ट/ भाषा लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में शिक्षकों की कमी और कक्षाएं ठीक से नहीं चलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारी बारिश के बीच एक सरकारी आवासीय स्कूल की छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय

व्यस्त चौराहे पर रास्ता कर दिया जाम

बालिका विद्यालय की छात्राओं का यह विरोध-प्रदर्शन दोबारा हुआ है। तीन दिन पहले शुक्रवार को इसी स्कूल की छात्राओं ने अपनी शिकायतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे कई छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं और डुबग्गा-कानपुर बाईपास तथा बालागंज चौराहों पर प्रदर्शन किया। अपने स्कूल में शिक्षण कार्यों से जुड़े

मुद्दों से संबंधित पोस्टर और बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने नारे लगाए। बारिश के बावजूद कुछ छात्राएं सिर पर तौलिया लपेटकर प्रदर्शन स्थल पर बैठी रहीं, जबकि कई अन्य ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाई और एक व्यस्त चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि लोगों के दफ्तर जाने के व्यस्त समय में इस विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हुआ, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस तैनात की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *