राधा अष्टमी पर रोपा गया रुद्राक्ष, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Blog

परतावल क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही झारखंडी स्थित शिव मंदिर परिसर में राधा अष्टमी के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रुद्राक्ष, चंदन और धूप के पौधे रोपे गए। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम में डॉ. राधा विनोद सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण की परंपरा प्रकृति और संस्कृति के बीच मजबूत संबंध स्थापित करती है। पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का आधार भी हैं।


समाजसेवी सुधीर चंद्र पांडेय ने कहा कि पौधरोपण को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया जा सकता है।


उन्होंने लोगों से जन्मदिन, पर्व और अन्य शुभ अवसरों पर पौधरोपण करने की अपील की। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी ध्रुव गिरी, भोला गिरी और सुदर्शन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *