महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा थाना क्षेत्र के कंचन घाट के पास आज नौतनवा पुलिस व एसएसबी 66वी वाहनी की संयुक्त टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी ।
जब नेपाल की ओर से भारत आए एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल रोककर तलासी ली गई ।
तलाशी के दौरान एक झोले में रखा करीब 1 किलों 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । वही पुलिस व एसएसबी ने गांजा को बरामद कर अभियुक्त गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई में जुट गई। वही पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमरनाथ निवासी पिपरा मौनी थाना फरेन्दा बताया ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया की खास सूचना पर पुलिस और एसएसबी झाड़ी में छिपाकर एक संदिग्ध व्यक्ति का इंतजार कर रही थी तभी कंचन घाट के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंच गया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेर के संदिग्ध को पकड़ लिया जिसके पास से गांजा बरामद हुआ। स्थानीय थाने पर एनडीपीएस की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही ।
वही इस सराहनीय कार्य में मुख्य रूप से सहायक कमाण्डेन्ट समरजीत सिंह ,
उ0नि0 जय प्रकाश सिंह,उ0नि0 मनीष कुमार,हे0का0 सतीश कुमार ,का0 गोपाल कुशवाहा,एसआई/जीडी चशनप्रीत सिंह ,हे0का0/जीडी जय प्रकाश सिंह ,का0/जीडी भूपेन्द्र कुमार यादव ,का0/जीडी शिवम,का0/जीडी मु0 अजीम अंसारी रहे ।