जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तटबंधों की निगरानी हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की
जनपद महराजगंज में मानसून की सक्रियता और संभावित बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने तटबंधों की सुरक्षा और निगरानी हेतु 21 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह निर्णय जनपद में निर्मित सभी तटबंधों की स्थिति का समय रहते मूल्यांकन और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
प्रमुख निर्देश व जिम्मेदारियाँ:
सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन तटबंधों का भौतिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान कटान, दरार, धंसान, जल रिसाव, जलस्तर की वृद्धि आदि पर विशेष ध्यान देना होगा। अवैध निर्माण, मिट्टी निकालना जैसी गतिविधियों पर पूर्ण रोक। हर अधिकारी को प्रतिदिन निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजनी होगी।
नामित नोडल अधिकारी एवं तटबंध विवरण:
तटबंध का नाम नामित अधिकारी पदनाम
जर्दी डोमरा श्री जितेन्द्र कुमार उपजिलाधिकारी, सदर
लक्ष्मीपुर रिंग श्री प्रेम शंकर पाण्डेय अपर उपजिलाधिकारी
बनरहवा विस्तार श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह जिला कृषि अधिकारी
अनंतपुर बड़हरा श्री पंकज शाही तहसीलदार, सदर
अमहवा रिंग श्री भोलेनाथ कन्नौजिया खण्ड विकास अधिकारी, सदर
डोमरा रिंग श्री राहुल सागर खण्ड विकास अधिकारी, मिठौरा
चेहरी श्री विजय यादव अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
भगवानपुर श्री विवेक श्रीवास्तव नायब तहसीलदार, घुघुली
टेढ़वा श्री देश दीपक तिवारी नायब तहसीलदार, सदर
लेहड़ा श्री शैलेन्द्र गौतम उपजिलाधिकारी, फरेन्दा
नगवां श्री वशिष्ठ वर्मा तहसीलदार, फरेन्दा
बंदेईया श्री अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी, फरेन्दा
झावाकोट श्री सन्तोष कुमार यादव खण्ड विकास अधिकारी, परतावल
बेलसर रिगौली श्री कृष्णकान्त शुक्ला खण्ड विकास अधिकारी, बृजमनगंज
आराजी सुबाइन (दायां) श्री नवीन कुमार उपजिलाधिकारी, नौतनवां
आराजी सुबाइन (बायां) श्री कर्ण सिंह तहसीलदार, नौतनवां
बसूली गाइड श्री नन्द प्रकाश मौर्य उपजिलाधिकारी, निचलौल
एसएसबी रिंग श्री अमित कुमार सिंह तहसीलदार, निचलौल
रामनगर ठूठीबारी श्रीमती शमा सिंह खण्ड विकास अधिकारी, निचलौल
नारायणी छितौनी श्री पियुष कुमार जायसवाल नायब तहसीलदार, निचलौल
लक्ष्मीपुर भरवलिया श्री सिद्धार्थ गुप्ता अपर उपजिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन को लेकर कोई लापरवाही नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
हिन्द सन्देश टाइम्स आपसे अपील करता है कि यदि आप किसी तटबंध क्षेत्र में अवैध गतिविधि या सुरक्षा में चूक देखें, तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें।