महराजगंज :- गडौरा स्थित जेएचवी चीनी मिल के कर्मचारियों की हड़ताल से किसान परेशान हो कर सोमवार को किसानों ने मिल गेट पर जम कर प्रदर्शन किया। यह देखकर जिम्मेदार परेशान हो गए। बाद में कर्मचारी ने हड़ताल बंद किया और गन्ना तौल शुरू हुआ।
आपको बता दे कि जेएचवी मिल के कर्मचारीयों के हड़ताल से गन्ना तौल कराने को लेकर किसान मिल पर कई दिनों से परेशान थे। किसानो ने बताया कि तीन दिन तक तकनीकी खराबी के कारण मिल में गन्ना पेराई बंद थी।
रविवार की रात दो बजे से गन्ना पेराई शुरू हुई तो सोमवार सुबह पांच बजे से मिल कर्मचारी गन्ना पेराई बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। इस वजह से गन्ने का तौल नहीं हो पा रहा था। जिसका विरोध प्रस्तुत करते हुऐ किसानों ने जम कर प्रदर्शन किया जिसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा।
पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि मिल से निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन की मांग पूरा हुई है। वहीं अन्य मांग जैसे पिछले वर्ष 19 दिन का रोका गया वेतन, एरियर भुगतान कराने, वेतन बढ़ोतरी, ओवर टाइम, मृतक कर्मचारी की ग्रेच्युटी, पीएफ का अंशदान आदि को लेकर आश्वासन मिला है।
इस सम्बन्ध में नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्र ने बताया कि मिल कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर गन्ना पेराई शुरू कर दिया है। उनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।