धर्म परिवर्तन प्रार्थना सभा में पहुंची पुलिस,धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में 9 गिरफ्तार

Blog

महराजगंज:- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा तरकुलवा भटगांवा में धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभा आयोजन किया गया था जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। सभा में सैकड़ों लोगों की जमा भीड़ को खदेड़ा। धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में सात पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार । प्रार्थना स्थल से एक धर्म विशेष से जुड़े होने संबंधित सामग्री बरामद की गई है। इस सम्बन्ध में दस के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मुख्य आरोपित फरार बताया जा रहा है। वही मामले की जांच में जुटी पुलिस।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग दल के जिला संयोजक बलराम गुप्ता, रवि राणा और आदर्श को रविवार को सूचना मिली कि गरीब व्यक्तियों व बीमार पुरुष-महिलाओं को ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए तरकुलवा भटगांवा ग्राम में एक बड़ी प्रार्थना सभा आयोजित किया गया है। जिसकी सुचना  बजरंग दल के द्वारा पुलिस को देते हुए, मौके पर पहुंच गए।

बजरंग दल कि सूचना पर तरकुलवा भटगांवा ग्राम सभा में मौके पर पहुचे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, परतावल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल, एवं हल्का दरोगा राजेश सिंह, अक्षय सिंह आदि पुलिस टीम ।

आयोजित प्रार्थना सभा से पुलिस को देखते ही सभा में शामिल लोग भागने लगे। पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। प्रार्थना सभा स्थल पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को देखा और सामग्री भी बरामद की गयी।

विश्व हिन्दू परिषद के बजरंग दल के जिला संयोजक बलराम गुप्ता ने सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए सुग्रीव, दयाराम, महेंद्र नाथ, राजन, छांगुर, प्रेमनाथ, रामकेश, रामदरश, छाया व विद्यावती के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इन सभी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैं कि इनमें से मुख्य आरोपी सुग्रीव फरार बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ बीते 31 दिसंबर-23 को भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *