ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, जल्द निस्तारण का आश्वासन

Blog

हिन्द संदेश टाइम्स

महराजगंज। ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया था। इसी क्रम में आज प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपने लंबित वेतनमान, बकाया भुगतान एवं सेवा से जुड़ी अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान काशीनाथ सिंह सहित अन्य साथियों ने मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।

ग्राम रोजगार सेवकों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र राहत प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *