महराजगंज-फरेन्दा मार्ग पर अब दौड़ेगी रोडवेज बस, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महराजगंज उत्तर प्रदेश

सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने फीता काटकर किया शुभारंभ

महराजगंज :- लम्बे समय से प्रतीक्षित महराजगंज से फरेन्दा मार्ग पर रोडवेज बस सेवा की शुरुआत आज क्षेत्रीय जनता के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई। इस नयी सेवा का विधिवत शुभारंभ सदर विधायक श्री जय मंगल कनौजिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक कनौजिया ने कहा कि यह बस सेवा आमजन, विशेषकर छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए लम्बे समय से परिवहन विभाग से इस मार्ग पर बस सेवा शुरू कराने का अनुरोध किया था, जो अब साकार हो गया है।

बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब यात्रा करना सुगम और सुरक्षित होगा।कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्रीय नेता, एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रथम बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे इस नई सेवा की शुरुआत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *