प्रयागराज —— नैनी क्षेत्र अंतर्गत रज्जू भैया यूनिवर्सिटी में यह हंगामा एलएलबी सत्र 2025 की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान हुआ। विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा भवन में इन छात्रों की कॉपियां जांची जा रही हैं, जिसके लिए विभिन्न महाविद्यालयों से परीक्षकों को बुलाया गया है।
छात्रों को फेल करने का बनाया जा रह दबाव
संतोष कुमार का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक उन पर छात्रों को अनुत्तीर्ण करने का अनावश्यक दबाव डाल रही हैं। परीक्षकों ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक की टीम में गुटबाजी के चलते ऐसा किया जा रहा है। सुधाकर सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश से संबद्ध महाविद्यालयों के परीक्षकों को कॉपियां जांचने के लिए विश्वविद्यालय बुलाया गया है। उन्हें प्रति कॉपी 20 रुपए मानदेय दिया जाता है और एक दिन में अधिकतम 100कॉपियां जांचने को कहा जाता है।

मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसी दौरान, परीक्षा नियंत्रक और उनकी समिति के सदस्यों द्वारा परीक्षकों को छात्रों को मौखिक रूप से फेल करने का आदेश दिया गया। इससे नाराज होकर परीक्षक मुख्य भवन के बाहर आकर हंगामा करने लगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल सका।
50 हजार से अधिक छात्र दे चुके हैं परीक्षामूल्यांकन करने वाले मनोज कुमार ने बताया कि लगभग 50000 से अधिक छात्र एलएलबी की परीक्षा दे चुके हैं। एक बच्चा 29 नंबर पाया था और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे फेल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया छात्रों को लगातार कम अंक देकर फेल करने का दबाव बनाया जा रहा है। अरविंद यादव ने बताया कि स्कॉर्पियो के मूल्यांकन और सुपरविजन के लिए हिंदी और कॉमर्स के शिक्षकों से कराया जा रहा है जो कि नियम में कहीं भी लागू नहीं होता है।
विवेकानंद सिंह ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट प्रयागराज