छात्रों की शानदार सफलता पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन

महराजगंज उत्तर प्रदेश

एएसपीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम, INTACH प्रतियोगिता में प्रज्ञा प्रथम व सन्नी को जिले में मिला तृतीय स्थानः

द इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ड्राइंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में ए.एस.पी.एम. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने गोरखपुर जनपद में प्रथम स्थान तथा सन्नी निषाद ने तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

​छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

​अतिथियों एवं शिक्षकों ने दी बधाई

​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अक्षयबर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.हरे कृष्ण सिंह,व समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चन्द्र पाण्डेय ने बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण मोहन सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि हमारे बच्चों ने जिले स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का गौरव बढ़ाया है। सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।  

​कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

​समारोह के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अमरीश मल्ल, प्रधानाचार्या जयमाला मल्ल तथा उप-प्रधानाचार्य अमित सिंह सहित स्कूल के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी अध्यापकों ने प्रज्ञा सिंह और सन्नी निषाद को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *