कुशीनगर से सीमा तक बनेगी फोर लेन सड़क

कुशीनगर

कुशीनगर से सीमा तक बनेगी फोर लेन सड़क

हिन्द सन्देश टाइमस
शिव शम्भू सिंह

कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय महत्व के पर्यटन स्थल कुशीनगर से बिहार राज्य को आवागमन सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार कसया-पड़रौना-खड्डा नेशनल हाइवे सड़क को फोर लेन सड़क में परिवर्तित करने का जा रही

केंद्र ने 1544 करोड़ का बजट किया स्वीकृत

है। इस सड़क के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 1544.42 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। खड्डा, कसया व पड़रौना तहसील के 49 गांवों की 103.9676 हे. अतिरिक्त जमीन अधिग्रहीत की जायेगी। यातायात जाम से मुक्ति के लिए पड़रौना व कसया नगर के बाहर बाईपास सड़क बनाई जायेगी। कसया में जेटी तिराहा से बैरिया गांव से आगे पुराने एनएच

28 बी तक और पड़रौना में धर्मपुर ब्रह्मस्थान से निकलकर खड्डा मार्ग में खड्डा खाम गांव में मिलेगा। इस सड़क के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कारण कि बिहार व नेपाल से

कुशीनगर आने के लिए पर्यटक सड़क का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली की फर्म टेक्नोक्रेट एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को मंत्रालय ने डीपीआर बनाने के लिए नामित कर दिया है। इसे लेकर गुरुवार को पूरे दिन तहसील

में सरगर्मी रही। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने राजस्व विभाग के लेखपाल व कानूनगो से साथ बैठक की। शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों व कार्यदायी

संस्था के अधिकारियों की बैठक होगी। सड़क का कार्य मार्च माह से शुरू हो जाने की बात कही जा रही है। एसडीएम डा. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए प्राथमिक कार्य शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *