महाराजगंज घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौरा में स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर महान शिक्षाविद व भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जयंती पर सरदार पटेल इंटर कालेज व तिलक एकेडमी के प्रबंधक जनार्दन प्रसाद गुप्ता जी व प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों को स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर सम्मान किया। विद्यालय परिसर गुरु–शिष्य परंपरा के रंग में सराबोर दिखा। छात्रों ने शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। बच्चों ने “गुरु ही ज्ञान का दीपक हैं” विषय पर विचार रखते हुए शिक्षा के महत्व को उजागर किया

प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सुनील दूबे ने अपने संबोधन में कहे कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य भी करते है कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक जय प्रकाश पाण्डेय, रामकृपाल चौधरी, अमरजीत चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, रीखेश्वर गुप्ता, हरिशंकर मौर्य ,रमेश सिंह एवं शिक्षिका इंदु देवी,खुशबू,सुपर्दा, तन्नू श्रीवास्तव ने छात्रों के जीवन में अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।